फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पधर विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम पेश कर मचाया धमाल

विज्ञापन
पधर स्कूल के सालाना समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए मुख्य अथिति कौल सिंह ठाकुर व अन्य। स
विज्ञापन
पधर (मंडी)। नेता जी सुभाष चंद्र मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में कांग्रेस के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ललित ठाकुर तथा एसएमसी अध्यक्ष अमन कटोच ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। मुख्य अतिथि कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने घोषणा की कि विद्यालय को आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई बोर्ड का दर्जा दिया जाएगा।
इससे पहले विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, देशभक्ति गीतों, स्किट और आधुनिक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। समारोह में एसडीएम सुरजीत सिंह, एचपीएमसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जोगेंद्र गुलेरिया, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.....
समारोह में मुख्य अतिथि ने शिवजी शर्मा, वश्वी चौहान, एंजल, अभिनव, दक्षय ठाकुर, पियूष, आयात, उज्जैनी, हिमांशु, प्रकृति शर्मा, सक्षम कटोच को सम्मानित किया। इसके अलावा 12वीं कक्षा से आकाश चौला, आशिश कुमार, मन्नत, समीक्षा, समीक्षा राजीव कुमार को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। 9वीं और 10वीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर राशी यादव, अभिनव राव, कृतिका ठाकुर, निशांत, वाणी, श्रेय, रिद्धिमा ठाकुर, आर्युशी ठाकुर, कृतिका वर्मा को सम्मान मिला। इसके अलावा कक्षा 6वीं से 8वीं में अर्णव ठाकुर, माधवन, दिशु, सेहज देवी, मोक्शित, संजीवनी ठाकुर, सेसिलिया, श्रेय, महक देवी, रिया, खुशबू ठाकुर, एंजल सेन, मन्नत ठाकुर, सिमरन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें