फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन महीने से बंद पड़ी सड़क का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। कांग्रेस पार्टी के महासचिव पवन ठाकुर ने सोमवार को बरसात से हुए नुकसान के बाद प्रभावित गांवों का दौरा कर जायजा लिया। प्रभावितों को सरकार की तरफ से हरसंभव राहत देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों, बिजली, पानी की बहाली के आदेश दिए।
विज्ञापन

सरकाघाट से रिस्सा गांव के लिए जाने वाली सड़क जो 2023 की आपदा से खस्ताहाल हो गई थी, उसका भी जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को आंशिक रूप से ठीक किया था, लेकिन इस बार की बरसात में सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यह मार्ग तीन महीने से बंद है। रोपड़ी गांव में भारी भूस्खलन से सरकाघाट-रिस्सा सड़क से जुड़ने वाले थौना-पिंगला, दुर्गापुर, मंडप, ब्रांग, बरोटी, छात्र, मैगल, चौकी सहित अन्य गांव यातायात सुविधा से प्रभावित हुए हैं। पवन ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों को सड़क की बहाली के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें