फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा के बाद अपने स्तर पर घरों से मलबा हटा रहे प्रभावित

Wed, 30 Jul 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के जेल रोड में तबाही का मंजर। संवाद
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर में मंगलवार सुबह आपदा के कहर के बाद स्थानीय लोग अपने स्तर पर राहत कार्य में जुट गए हैं। हालांकि रास्तों व सड़कों पर पानी के साथ बह कर आई भारी चट्टानों और मलबे को हटाने के लिए नगर निगम व लोक निर्माण विभाग की मशीनरी व मजदूर भी लगे हैं। नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत कार्य का जायजा ले रहे है जिनसे स्थानीय लोग भावुक होकर अपना दर्द बयां कर मदद की गुहार लगा रहे हैं और अपने स्तर पर घरों में घुसे मलबे को हटा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के समीप दौला कॉलोनी में लोगों के घरों में घुसे मलबे व कीचड़ को साफ करने के लिए जल शक्ति विभाग ने अस्थायी तौर पर नाले से पाइप डाल कर लोगों को सफाई के लिए पानी की आपूर्ति की है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में गहराए पेयजल संकट को देखते हुए विभाग ने नाले से दूसरी पेयजल योजना से पाइप जोड़ कर पेयजल आपूर्ति बहाल की है।
आपदा के दौर में कुछ लोगों ने रोष भी जताया है। सैण वार्ड निवासी दुकानदार गीतेंद्र सैनी, लाल सिंह का कहना है कि लोक निर्माण विभाग व लोगों ने अस्पताल मार्ग से बीर सड़क तक जगह-जगह निर्माण सामग्री फेंक रखी है। बारिश होने पर सामग्री बह कर नालियाें में आ जाती है, इससे लोगों के घरों में कहर बरप रहा है। मंगलवार दिन भर स्वयं दुकान व कमरों में घुसे मलबे को बाहर निकाला।
विज्ञापन

लाल सिंह के मकान के धरातल में बनाई वाहन पार्किंग मलबे से भर गई है। उन्होंने कहा कि इसे हटाने के लिए मजदूर लगाने पड़ेंगे। सैण में लोगों के घरों में घुसे मलबे को बाहर निकालने के लिए स्थानीय युवा श्रमदान कर रहे हैं। पवन सैनी व सुरेंद्र सैनी की गोशालाओं व खेतों में मलबा भर गया है। उनकी तोरी, घीया, हरी मिर्च की फसलें खराब हो गई हैं।

घर में मलबा, पड़ोसियों के पास रहने को मजबूर
बीर राेड जीरो चौक पर लोक निर्माण विभाग व निगम की जेसीबी मलबे को हटाने में जुटी है। भारी मलबा हटाने के लिए समय लग सकता है। दौला कॉलोनी निवासी दामोदर दास ने बताया कि उनके मकान के धरातल में पांच कमरों में मलबा है। बिजली-पानी न होने से वह पड़ोसियों के घरों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें