फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पालमपुर में पूर्व सैनिक को लूटने के बाद ऐहजू पहुंचे थे तीनों शातिर

Sun, 21 Jul 2024 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
छीनाझपटी मामले में परिजनों के साथ पुलिस थाना पहुंची नेहा। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के ऐहजू में कॉलेज छात्रा से छीनाझपटी मामले में नया मोड आ गया है। कार सवार शातिरों ने इससे पहले कांगड़ा जिले के पालमपुर में भी एख पूर्व सैनिक के साथ छीना झपटी की और जोगिंद्रनगर की ओर भाग निकले थे। इस दौरान ऐहजू में कॉलेज छात्रा के साथ छीना झपटी को अंजाम दिया। मगर पंजाब के मुक्तसर निवासी शातिरों को गुम्मा में पुलिस ने काबू कर लिया। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ करने के लिए पालमपुर पुलिस भी जोगिंद्रनगर पहुंची है।
विज्ञापन

कांगड़ा पुलिस के अनुसार शातिरों ने पालमपुर में स्कूटी सवार पूर्व सैनिक ओंकार चंद से नकदी और मोबाइल फोन छीना है। पूर्व सैनिक ओंकार चंद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे पालमपुर-धर्मशाला सड़क पर लाहला के समीप कार सवार तीनों शातिरों ने उनकी स्कूटी को बीच सड़क पर रोक दिया। शातिरों ने पूर्व सैनिक के साथ मारपीट की। इसके बाद मोबाइल फोन और नकदी छीन कर भाग गए।
उन्होंने शनिवार को इसकी शिकायत पालमपुर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। इसके बाद पालमपुर पुलिस पीड़ित पूर्व सैनिक को साथ लेकर जोगिंद्रनगर थाना पहुंची थी। जहां पीड़ित ने आरोपियों की पहचान कर ली है। बता दें कि दोनों की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अर्पित सिंह (20), कुलविंद्र सिंह (21) और सनमप्रीत सिंह (22) तीनों निवासी दूहेवाला, डाकघर रोपाण, तहसील गिदड़बाहा, जिला मुक्तसर पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि महिलाओं से हुए दुर्व्यवहार, लूटपाट से जुड़े अन्य मामलों पर भी प्रदेशभर के पुलिस थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने किया पेश
पालमपुर में पूर्व सैनिक और जोगिंद्रनगर के ऐहजू में छात्रा से छीनाझपटी की घटना को अंजाम देने वाले तीनों तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को एक अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक अप्रैल को सबजेल में एक बार आरोपियों की शिनाख्त करवाई जाएगा। उधर, आरोपियों को अदालत में ले जाते वक्त लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के चेहरे भी छुपा रखे थे। शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय अस्पताल में आरोपितों का मेडिकल भी करवाया गया था।



पीड़िता बोली, एक ने बाजू से घसीटा, दूसरे ने अपहरण का किया था प्रयास
पुलिस थाना में आरोपियों की शिनाख्त के लिए पहुंची पीड़िता छात्रा ने कहा कि वह जोगिंद्रनगर कॉलेज में फीस जमा करवाने जा रही है। पिता अमरनाथ ने दोपहर 2ः50 बजे बाइक पर ऐहजू में छोड़ गए थे। नेहा ने कहा कि वह ऐहजू के नजदीक बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बैजनाथ से सफेद कार में आए शातिरों ने उसे अकेला पाकर गले में लटकाया बैग छीन लिया। जब बैग छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे दुपट्टे और बाजू से पकड़कर करीब 50 मीटर दूर तक घसीटते ले गए। कार की अगली सीट में बैठे युवक ने उसपर हमला भी किया फिर पिछली सीट में बैठे युवक ने उसे चलती कार में अंदर खींचने का भी प्रयास किया। कार की रफ्तार अधिक तेज होने पर वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटी। इस दौरान जख्मी भी हो घई। नेहा और उसके पिता अमरनाथ और माता निशा ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

छीनाझपटी मामले में परिजनों के साथ पुलिस थाना पहुंची नेहा। संवाद

छीनाझपटी मामले में परिजनों के साथ पुलिस थाना पहुंची नेहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें