फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बालीचौकी में बारिश के बाद अब मक्की की बिजाई शुरू

Fri, 07 Jun 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बालीचौकी में बारिश के मक्की बिजाई में लगे किसान। संवाद
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सिराज क्षेत्र के बालीचौकी क्षेत्र में वीरवार से मक्की की बिजाई शुरू हो गई है। बीते बुधवार को बारिश होने के बाद अब किसान मक्की की बिजाई में जुट गए हैं। क्षेत्र में करीब 400 से हेक्टेयर में मक्की की बिजाई होती है। उधर, जमीन में नमी होने के चलते किसान खुश हैं और बिजाई में पूरी तरह से जुटें हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बालीचौकी, देवधार, खणी, माणी, धबेहड सहित अन्य निचले क्षेत्रों में मक्की व अन्य प्रकार की फसलों की बिजाई के लिए वीरवार को किसानों को खेतों में देखा गया। सुबह ही किसान अपने मिनी ट्रैक्टरों के साथ, कुछ अपने बैलों के साथ खेतों में अपने परिवार के साथ बिजाई करने पहुंचे और तेज धूप में भी खेतों में काम करते रहे। वहीं, बारिश के बाद मक्की के अलावा फांसबीन, टमाटर, राजमा और अन्य प्रकार की फसलों की बिजाई हो रही है।
किसानों सुधरानी निवासी दुले सिंह दुग्गल, राम सिंह, श्याम सिंह, लाल सिंह आदि ने कहा कि बुधवार शाम को बारिश होने से अब निचले क्षेत्र के किसान अपनी मक्की, राजमाह अन्य प्रकार की फसलों की बीजाई कर सकेंगे। किसानों का कहना है कि वह पहले की मक्की व अन्य प्रकार की बिजाई के लिए लेट हो गए थे लेकिन अब बारिश होने के कारण अब वह बिजाई कर सकेंगें।
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी धीमदेव बालीचौकी ने बताया कि तहसील बालीचौकी क्षेत्र में लगभग सभी पंचायतों में मक्की की बिजाई की जाती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मक्की की बिजाई का समय 15 अप्रैल तक रहता है जबकि निचले क्षेत्रों में 15 अप्रैल से 15 जून तक बिजाई का समय रहता है। कहा कि किसान जून तक मक्की की बिजाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें