फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में निपटाईं 11 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सुशासन सप्ताह के अवसर पर प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत शिवा, सयोग, पंडोह, जागर, घ्राण, नागधार, मझवाड़, भरौण तथा नसलोह के लोगों की समस्याओं को सुना। एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध त्वरित निपटान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें प्रस्तुत कीं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। 23 दिसंबर को नगर निगम क्षेत्र मंडी के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम कार्यालय सदर मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लोगों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी समस्या का समाधान करने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें