मंडी। जोनल अस्पताल मंडी समेत अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की बदहाली पर सरकार और प्रशासन की आंखें खुली हैं। स्वास्थ्य अभियान के बाद सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाई है।
यह बैठक 14 मई के बाद किसी भी समय हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि एक कार्ययोजना तैयार की जाए कि कैसे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कर सकते हैं। जिला उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ही बैठक बुलाई जा रही है।
यह बैठक 14 मई के बाद किसी भी समय की जा सकती है। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी। जोनल अस्पताल समेत अन्य बड़े अस्पतालों में ऑनलाइन पर्ची व्यवस्था पर भी मंथन किया जाएगा।
इसके लिए वेबसाइट बनाई जाएगी, जो आसानी से मोबाइल फोन पर खुले। इसके अलावा अस्पतालों की दशा सुधारने पर भी मंथन किया जाएगा। वार्डों की हालत सुधारी जाएगी। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए विशेष प्रबंध करने पर भी चर्चा होगी। बता दें कि अमर उजाला में स्वास्थ्य अभियान के तहत 3 मई से लगातार अस्पतालों की अव्यवस्था पर चोट की जा रही है। परेशानी झेल रहे रोगियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। संवाद
03 मई को प्रकाशित खबर- फोटो : Mandi