चेन्नई में जूनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, दोनों खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जूनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में मंडी जिले के आदित्य चौधरी और मुकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए और जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चेन्नई स्थित जेपीआर यूनिवर्सिटी में किया गया, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
दोनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किए। जिला वुशु संघ के अध्यक्ष पीएन आजाद ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।