कटौला (मंडी)। इलाका उत्तरशाल की आराध्य देवी आदि शक्ति मां चंडी सोमवार को अपने मूल स्थान कटौला से अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना हुईं।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच माता की पालकी को सजाया गया। इसके बाद हारियाणों ने माता का आशीर्वाद लेकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। माता के पुजारी निशु ठाकुर ने दावा किया कि मां चंडी अपने भक्तों के सभी दुखों का निवारण करती हैं। उन्होंने कहा कि संतान सुख के लिए माता का विशेष आशीर्वाद माना जाता है। संवाद