फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: यात्रियों की मांग बढ़ने पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Tue, 10 Nov 2026 10:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाई दूज पर मंडी जिले में एचआरटीसी की बसें सभी ग्रामीण और मुख्य रूटों पर नियमित रूप से चलेंगी। पर्व के अवसर पर महिलाओं को बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि निगम ने अलग से अतिरिक्त बसों का शेड्यूल जारी नहीं किया है लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जा सकती हैं।
मंडलीय प्रबंधक उत्तम चंद ने बताया कि सभी ग्रामीण और बाहरी रूटों पर बस सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। किसी मार्ग पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने पर स्थिति के अनुसार अतिरिक्त बसें लगाने का निर्णय लिया जाएगा।

दिवाली के दौरान निगम ने बाहरी राज्यों के लिए 6 से 8 नवंबर तक 35 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाई थीं। इससे त्योहार पर घर लौटने और वापस काम पर जाने वाले लोगों को सुविधा मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें