फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में एडीबी की पेयजल योजना विवाद में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर में एडीबी की ओर से वित्त पोषित करोड़ों रुपये की एक पेयजल योजना विवाद में फंस गई है। बुहला भड़याडा-बसाही-डुग गलू योजना क्षेत्र की 11 पंचायतों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई थी। नेरघरवासड़ा, मसौली और एक अन्य पंचायत में इस योजना के लिए जल स्रोत लिया है, अब वे पंचायतें ही इसके विरोध में आगे आई हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा ने शुक्रवार को लडभड़ोल में प्रेस वार्ता में विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को परियोजना की डीपीआर बनाने से पहले एनओसी लेना चाहिए था। यदि स्रोत वाली पंचायतों में पानी की कोई कमी होती तो पहले उनकी समस्या का समाधान करना विभाग का कर्तव्य था। इस विवाद के कारण 11 पंचायतों के हजारों लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। संजीव शर्मा ने स्थानीय राजनीतिक नेतृत्व, जिम्मेदार नागरिकों और विभागीय अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें