फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अगवा करने का आरोपी शिमला से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल थाना पुलिस ने नाबालिग को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। उसे सुंदरनगर स्थित न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने आरोपी को 16 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी पर आरोप है कि वह 4 जनवरी को उपमंडल की एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसके बाद उसने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती के लापता होने पर परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को शिमला के निकट बरामद कर लिया है। उसे अगवा करने के आरोपी को भी गिरफ्तार किया। डीएसपी गुरबचन सिंह ने नाबालिग को अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें