पधर (मंडी)। हरड़गलू मेला में सोमवार को वाॅलीबाल प्रतियोगिता के मुकाबलों में पहला मैच हमीरपुर और पदवाहण के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले में पदवाहण टीम 2-0 से विजेता रही। दूसरा मैच जोगिंद्रनगर और मौवीसेरी के बीच खेला गया।
जोगिंद्रनगर ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच तरयांबली और पधर टीम के बीच खेला गया जिसमें तरयांबली ने 2-1 से जीत दर्ज की। सेकंड राउंड में पहला मैच जोगिंद्रनगर और पदवाहण टीम के बीच खेला गया। पदवाहण टीम 2-0 से विजयी रही। दूसरा मैच जालपा स्टार और द्रंग के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने एक एक सेट जीते। रोचक मुकाबला मंगलवार को होगा। संवाद