फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोरी की स्कूटी समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। पुलिस थाना सरकाघाट के तहत स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजिंद्र शर्मा निवासी गांव एवं तहसील सरकाघाट ने थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी स्कूटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। शिकायत पर थाना सरकाघाट में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सुराग जुटाते हुए आरोपी रमन कुमार निवासी तहसील धर्मपुर को स्वारघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।
जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी ने उसी रात पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सरकाघाट में चोरी का भी प्रयास किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य संभावित वारदातों का भी पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी करने के इरादे से आया था। पहले बैंक शाखा का ताला तोड़ा, लेकिन वहां सफल नहीं हो पाया। बाद में सड़क किनारे पार्क स्कूटी को चुरा ले गया। आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रह चुका है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से गहन पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं का पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें