देई उत्सव - महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर छोटा पड्डल मैदान में सुबह 9:30 बजे देई उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
..
प्रतियोगिता - राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में सुबह 10 बजे इंटर काॅलेज शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
..
आम सभा - परिवहन कल्याण संगठन की आमसभा मंडी में सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें 15 अक्तूबर को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
..
नुक्कड़ नाटक - कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सराज विस क्षेत्र के त्रासन में पूर्वाह्न 11 बजे नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
...
काम की बात
बिजली कट - विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के जैदेवी अनुभाग के 33 केवी पांगणा फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण जयदेवी, कटेरु, सुकीबाईं, डोलधार,घीड़ी, थमाड़ी, स्यांजी, पलौहटा और बाढू सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
...
ओपीडी-नागरिक अस्पताल सरकाघाट की ओपीडी में एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार, मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. सुरेंद्र कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रिया ठाकुर और ईएनटी विशेषज्ञ श्वेता मरीजों को देखेंगे।
सुंदरनगर-नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. जितेंद्र रुड़की ओटी में होंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षित पुरी, मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. अभिलक्ष ओपीडी में मिलेंगे।