पधर (मंडी)। पठानकोट-मंडी एनएच पर नारला के पास वर्कशाप से चोरी बैटरी मामले में पधर पुलिस ने परवाणू से शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
चोरी में इस्तेमाल पिकअप जीप भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार (29) निवासी राख तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। इस मामले में तीन चार अन्य लोग भी शामिल हैं। इनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वर्कशॉप मालिक ने सोमवार को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वर्कशॉप से करीब 20 से 25 खराब बैटरियां चोरी हो गई हैं।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और चोरी करने वालों की गाड़ी की पहचान की। उधर, पुलिस थाना पधर के प्रभारी सौरभ ने बताया कि आरोपी पकड़ लिया है। संवाद