बालीचौकी के समीप अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी जीप।
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। बालीचौकी के समीप चवाली माता मोड़ पर एक जीप अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान विनोद कुमार पुत्र भोला राम निवासी बंजार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना वीरवार सुबह पेश आई। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने हादसे की पुष्टि की है। जीप (एचपी 49 2816) बालीचौकी की तरफ आ रही थी। इस दौरान चालक विनोद ने नियंत्रण खो दिया और जीप चवाली माता मोड़ से खाई में गिरकर खड्ड में पहुंच गई। चालक विनोद ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने बताया कि चालक विनोद के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए हैं। एसपी गुरदेव चंद ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी छानबीन की जा रही है।
000