फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

Sat, 05 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर धनोटू चौक के पास शनिवार शाम को ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को धनोटू चौक के पास स्कूटर को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक निवासी सिहारण गांव सुंदरनगर मनोज कुमार बताया जा रहा है। ट्रक की टक्कर से स्कूटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाके लगा कर धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें