फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों में टक्कर, एक घायल

Thu, 06 Aug 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नगवाईं
विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा के समीप एलपी ट्रक और छोटे मालवाहक गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में मालवाहक गाड़ी का चालक घायल हो गया। जिसे नगवाईं में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मौके से चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला ट्रक चालक द्वारा लापरवाही व तेज गति से ट्रक चलाने का माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार दिनेश निवासी मंडी केलांग से मंडी की ओर अपने मालवाहक वाहन से सब्जियां ला रहा था। इस बीच पनारसा के समीप मंडी की ओर से आ रहा एक ट्रक ने ओवर टेक करते हुए मालवाहन वाहन को पीछे की तरफ टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस और अन्य लोगों ने घायल को नगवाईं पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया है। घायल अभी तक किसी भी तरह के बयान देने की स्थिति में नहीं है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें