फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एबीवीपी ने छात्र हितों की मांगों को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले की तिथि बढ़ाने, डिग्रियां उपलब्ध करवाने समेत 10 मांगें उठाईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सरदार पटेल विश्वविद्यालय इकाई ने बुधवार को छात्र समस्याओं और मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इकाई सचिव अजय शर्मा की अगुवाई में सौंपे ज्ञापन में विद्यार्थियों की सुविधाएं बढ़ाने और लंबित समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई। एबीवीपी ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले की तिथि बढ़ाने तथा विश्वविद्यालय के अधीन विद्यार्थियों को डिग्रियां उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। साथ ही काॅन्फ्रेंस हॉल के एयर कंडीशनर को रानी लक्ष्मीबाई भवन स्थित पुस्तकालय में लगाने और स्वामी विवेकानंद भवन में वाटर कूलर स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में पर्यावरण विभाग और काॅन्फ्रेंस हॉल की मरम्मत, स्वामी विवेकानंद भवन में इंटरनेट सुविधा सुचारु करने तथा कार्यकारी परिषद से स्वीकृत प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन के पद भरने की मांग भी की। । इसके अलावा बॉयज हॉस्टल का निर्माण, मांडव परिसर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और मुख्य परिसर में सुरक्षा कैमरों व लाइट की व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई गई। एबीवीपी ने प्रशासन से सभी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें