मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी इकाई ने महाविद्यालय की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांग महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की उठाई गई। परिषद के अनुसार अधूरा भवन विद्यार्थियों के लिए असुविधा का कारण बना हुआ है। प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में कठिनाइयां आ रही हैं। परिषद ने मांग की कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
परिषद ने बीएड पाठ्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की। एमए के नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का मुद्दा उठाया गया। शिक्षकों और गैर-शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का मामला भी उठाया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र के विस्तार का विषय भी उठाया गया। इकाई सहमंत्री नारायण सिंह ने आशा व्यक्त की कि शिक्षा मंत्री छात्रहित में सकारात्मक निर्णय लेकर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। संवाद