फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। भारतीय पब्लिक स्कूल नलसर में स्टूडेंट लेड कॉन्फ्रेंस एवं शुभाशीष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल नलसर के प्रधान हरीश कुमार शामिल हुए। स्टूडेंट लेड कॉन्फ्रेंस के संचालक विशाल शर्मा और सुभाशीष हवन यज्ञ के आयोजनकर्ता प्रभात आनंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्टूडेंट लेड कॉन्फ्रेंस में स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रस्तुतियां पेश कर सभी अभिभावकों को रोमांचित किया। बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें हर विद्यार्थी ने प्रेरणादायक पोस्टर तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आर्य समाज सुंदरनगर कॉलोनी और आर्य वीर दल के तत्वावधान में बच्चों को आगामी माह मार्च में वार्षिक परीक्षा के लिए यज्ञ कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हुनर दिखाया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य धनारवत, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें