फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्रा पर हमले के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर में छात्रा पर हमले के आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई ने पालमपुर में छात्रा पर जानलेवा हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इसमें करीब ढाई सौ से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार को खराब कानून व्यवस्था को लेकर घेरा। उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विशाल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में ऐसी घटना का दिनदहाड़े घटित हो जाना प्रदेशवासियों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह छात्रों का दायित्व बनता है कि वे ऐसे विभिन्न मुद्दों पर एकत्रित होकर सरकारों पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दबाव बनाएं। उन्होंने युवाओं से नशे को त्यागने का आग्रह किया। वहीं, इकाई अध्यक्ष हर्षित मिन्हास ने भाषण के दौरान कहा कि हिमाचल पुलिस केवल चालान काटने में ही व्यस्त है। समाज में हो रही इस प्रकार की अराजकता के समय पुलिस प्रशासन हमेशा से ही गायब दिखा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही होता रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश की तुलना बिहार, बंगाल और कर्नाटक जैसे अराजक राज्यों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें