फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एबीवीपी ने किया गेस्ट टीचर पॉलिसी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सरकार की गेस्ट टीचर पॉलिसी का विरोध जताया है। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संयोजक विशाल ठाकुर ने शनिवार को बताया कि सरकार का यह कदम स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को बाधित करेगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। कहा कि गेस्ट टीचर पॉलिसी से हजारों बेरोजगार युवा प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

गेस्ट टीचर्स को अस्थायी रूप से नियुक्त करना शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। गेस्ट टीचर्स को कम वेतन और अस्थिर नौकरी की स्थिति में काम करने के लिए मजबूर किया जाएगा, जो उनके अधिकारों के खिलाफ है। प्रदेश सरकार गेस्ट टीचर पॉलिसी पर पुनर्विचार करे। स्थायी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। शिक्षकों और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के लिए ठोस नीति बनाई जाए। अगर सरकार इस पॉलिसी को रद्द नहीं करती है तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें