फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट कॉलेज में एबीवीपी ने कक्षाओं में जड़े ताले

विज्ञापन
सरकाघाट कॉलेज में धरना प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय डिग्री कॉलेज सरकाघाट में मांगों को लेकर एबीवीपी ने सोमवार को जोरदार धरना प्रदर्शन किया। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज कैंपस में बन रही सेना अकादमी के भवन के निर्माण स्थल पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

मजदूरों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी तो मौके पर जल शक्ति विभाग के अफसर आए। अफसरों ने एबीवीपी को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही कॉलेज की नई कैंटीन को खाली कर देंगे ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो। कॉलेज की मांगों को लेकर एबीवीपी ने दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।
टीचिंग ब्लॉकों पर ताले लगा दिए और पढ़ाई पूरी तरह से बंद रही। कॉलेज प्रशासन को बातचीत के लिए आना पड़ा और मौके पर ही कई मांगों को भी मानना पड़ा। प्रशासन ने जल्द ही कॉलेज में बॉक्सिंग रिंग बनाने, एमएससी की कक्षाएं शुरू करने और स्टेडियम बनाने की बात मानी। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल गारला और कॉलेज इकाई अध्यक्ष नेहा ने बताया कि एबीवीपी ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलेज की तरफ से उनकी कुछ मांगें मान ली गई हैं। अभी तक बीसीए ब्लॉक की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्राचार्य सरकाघाट कॉलेज आरसी ठाकुर का कहना है कि विद्यार्थियों की मांगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें