फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी कॉलेज में एबीवीपी ने निकाली सरकार की शव यात्रा

Tue, 19 Jul 2016 07:36 PM IST
मंडी
विज्ञापन
वल्लभ कालेज मंडी में मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रूसा प्रणाली, फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति के आह्वान पर शव यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि कर गरीब छात्रों को पढ़ाई से वंचित करने की योजना बना रहा है। तभी प्रति वर्ष 10 प्रतिशत फीस बढ़ा रहा है। एक तो पहले ही विश्वविद्यालय ने एक साथ फीस बढ़ा दी है, जिससे छात्रों पर बोझ पड़ा है और अब प्रति वर्ष छात्रों से अधिक फीस वसूली जा रही है। जिसका एबीवीपी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से रूसा प्रणाली को बंद करने, छात्रों के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों को अगर जल्द पूरा नहीं किया गया तो एबीवीपी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान इकाई सचिव मनोज पांडे, जिला संयोजक मनीष सैणी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें