नेरचौक (मंडी)। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। स्कूल की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
इसके बाद प्रकाश चौधरी ने 42 लाख की लागत से बनने वाले स्कूल के चार कमरों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 25 हजार देने घोषणा की। उन्होंने स्कूल में विज्ञान व वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ करने के लिए मामला मुख्यमंत्री से उठाने का आश्वासन दिया। कविता व दीक्षा को बेस्ट प्लेयर और सुक्रीति, आस्था तथा पल्लवी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। इसके अलावा रिया, किरण बेदी, अंजलि, प्रियंका, आस्था, पल्लवी, शिल्पा, सानिया, पायल, निखिता, श्रेया, योगिता, भूमिका, सीमा, अनामिका, कुसुम, तनवी, अंजलि, पल्लवी, प्रिया, स्वेता, कोमल गुलेरिया, तारा, सोनाक्षी, महक, अंजलि, ललिता, तनीशा, हेमलता, डिंपल, प्रियंका, भावना कुमारी को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्य धर्म सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रिंपल चौधरी, जिला ओबीसी सदस्य देव सैणी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, नगर परिषद सदस्य मनी राम, अमृत कौर, सरस्वती देवी, प्रधान सध्याणी, इंद्र वीर सिंह, तहसीलदार बल्ह जय गोपाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी बल्ह सिकंदर, एसएमसी प्रधान महेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।