सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ताइक्वांडो प्रतियागिता की ओवरऑल ट्रॉफी लेते सुंदरनगर कॉलेज के खिला
सुंदरनगर (मंडी)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो एवं वुशू (महिला व पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार ने किया। प्रतियोगिता में ताइक्वांडो के महिला एवं पुरुष वर्ग में 6-6 तथा वुशू के महिला एवं पुरुष वर्ग में 8-8 टीमें भाग ले रही हैं। सोमवार को ताइक्वांडो स्पर्धा के मुकाबले हुए। वुशू प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।
ताइक्वांडो महिला वर्ग के 46 किग्रा भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज की आरती शर्मा ने स्वर्ण और वीजीसी मंडी की नीमा ने रजत पदक जीता। 49 किग्रा वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज की ज्योति ने स्वर्ण, जबकि वीजीसी मंडी की साक्षी ने रजत पदक हासिल किया। 53 किग्रा वर्ग में जीडीसी कुल्लू की खिला ने स्वर्ण जबकि एमएलएसएम कॉलेज की तनुजा ने रजत जीता।
57 किग्रा वर्ग में जीडीसी कुल्लू की सृष्टि ने स्वर्ण, एमएलएसएम कॉलेज की नैन्सी ने रजत पदक हासिल किया। 62 किग्रा वर्ग में वीजीसी मंडी की शानू देवी ने स्वर्ण और एमएलएसएम कॉलेज की ईशा ने रजत पदक प्राप्त किया। 67 किग्रा वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज की प्रियांशु ठाकुर ने स्वर्ण तथा वीजीसी मंडी की शिवानी ने रजत पदक जीता। 73 किग्रा वर्ग में वीजीसी मंडी की शिवानी ने स्वर्ण और एमएलएसएम कॉलेज की अंशिका ने रजत पदक हासिल किया।
ताइक्वांडो पुरुष वर्ग के 54 किग्रा वर्ग में वीजीसी मंडी के राहुल ने स्वर्ण, एमएलएसएम कॉलेज के हर्ष ने रजत जीता। 58 किग्रा वर्ग में जीसी कुल्लू के चांद ने स्वर्ण और एमएलएसएम कॉलेज के प्रवीन ने रजत पदक जीता। 68 किग्रा वर्ग में वीजीसी मंडी के अभिनय ने स्वर्ण और एमएलएसएम कॉलेज के ओजस ने रजत पदक प्राप्त किया।
74 किग्रा वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज के आतिश ने स्वर्ण और जीसी कुल्लू के लावेश ने रजत पदक जीता। 87 किग्रा वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज के अतुल ने स्वर्ण, एसपीयू के राहुल ने रजत जीता। उच्च भार वर्ग (87 प्लस) में एमएलएसएम कॉलेज के सुमित ने स्वर्ण और वीजीसी के युगल सैनी ने रजत पदक जीता। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी हिमाचल प्रदेश शिमला के निदेशक डॉ. संजय शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
000