फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चनौता पंचायत में ताला लगा होने से लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
धर्मपुर उपमंडल की पंचायत चनौता के कार्यालय पर लटका ताला। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की चनौता पंचायत के कर्मचारियों की मनमानी जनता पर भारी पड़ रही है। लोग काम के सिलसिले में कार्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन यहां ताला लटका मिलने से लौट रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पंचायत निवासी संतोष कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, सुमन कुमार, किरणा देवी सहित अन्य लोग पहुंचे तो ताला लटका मिला। कार्यालय में कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था। लोगों के अनुसार कई दिनों से ऐसा ही चला हुआ है। इससे उनके जरूरी कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
मामले को लेकर पंचायत प्रधान सविता गुप्ता ने बताया कि पंचायत कर्मचारियों की मनमानी पिछले कई महीनों से इसी तरीके से चली हुई है। अपनी मनमर्जी से कार्यालय आते हैं और अपने मनमर्जी से ही जाते हैं। जब लोग अपने कार्य को करवाने आते हैं तो आगे पंचायत में ताला लटका मिलता है।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि खुद कर्मचारियों की मनमानी और लोगों की समस्या को देखते हुए 1100 नंबर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही खंड विकास अधिकारी धर्मपुर के ध्यान में कई बार मामले को मौखिक और लिखित रूप में लाया लेकिन विभागीय अधिकारी भी कोई कार्रवाई कर्मचारियों के खिलाफ नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पंचायत पर करीब 15 लाख रुपये की देनदारियां हैं। इनमें एक वेंडर संतोष कुमार की नौ लाख है। करीब छह लाख रुपये मनरेगा कार्य के लटके पड़े हैं। कर्मचारी इन देनदारियों को देने में भी आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


...
मामला मेरे ध्यान में आ गया है। पंचायत घर बंद क्यों था। इस बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-बालम राम, कार्यकारी खंड विकास अधिकारी धर्मपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें