फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राशन लेकर लौट रही महिला पुलिया से गिरकर खड्ड में बही

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर/थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र की झुंडी पंचायत के जूड गांव में शनिवार को एक महिला अचानक दयोल खड्ड में गिर गई। महिला अस्थायी डिपो से राशन लेकर लौट रही थी और खड्ड पर बने लकड़ी के पुल को पार कर रही थी। इस दौरान खड्ड का पानी देखकर उसे चक्कर आ गया और वह असंतुलित होकर खड्ड में गिर गई।
विज्ञापन

बजवास गांव की पूजा पंचायत घर में बने डिपो से राशन लेने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान वह पुलिया से खड्ड में गिर गई, जिसे बिना देर किए युवक ने सुरक्षित बचा लिया। घटना के समय खड्ड के आसपास कई लोग मौजूद थे। महिला के गिरने से वहां चीख-पुकार मच गई।
गनीमत रही कि पेशे से चालक युवक पिंचू की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पूजा देवी को खड्ड से निकालने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया और वह अब पूरी तरह स्वस्थ है। झुंडी पंचायत के प्रधान नोक सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है। क्षेत्र में भारी बारिश और आपदा के चलते कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें