फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में पटाखे जला रही महिला झुलसी, एम्स रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। बलद्वाड़ा के खुडला में सोमवार शाम करीब 8:30 बजे पटाखे जला रही महिला अनु पत्नी अश्वनी कुमार के कपड़ों में आग लग गई। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। परिवार के सदस्यों ने उसे नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। महिला ने पुलिस के दिए बयान में बताया कि दिवाली के अवसर पर दीये और पटाखे जलाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। इस कारण यह हादसा हुआ है। हटली पुलिस थाना प्रभारी बृज लाल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। संवाद
....
कथौण में जला मकान, सो रही महिला को सुरक्षित निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। कथोण गांव में सोमवार रात एक दोमंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। इसमें रखा लाखों का सामान भी जल गया7 हादसे के वक्त मकान में एक बुजुर्ग महिला सो रही थीं। उसे ग्रामीणों ने जान हथेली पर रखकर सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

रात करीब 2 बजे शिवी देवी पत्नी जगदीश शर्मा अपने दो मंजिला स्लेटपोश मकान में अकेली सो रही थीं। अचानक मकान की ऊपरी मंजिल से आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को सुरक्षित घर से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग बैजनाथ को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग बैजनाथ के प्रभारी विजय सगवाल के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऊपरी मंजिल पर रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। दमकल केंद्र प्रभारी विजय सगवाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पटवारी ने मौके का जायजा लिया और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। लडभड़ोल के तहसीलदार मुकुल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से अधिकारियों को मौके का दौरा करने के आदेश दिए गए हैं। पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित बुजुर्ग महिला को नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
....
खुडला में पशुशाला जल कर राख
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के खुडला में रात करीब 8 बजे चिरंजी लाल की पशुशाला जल कर राख हो गई। पंचायत प्रधान तारा चंद की ओर से दमकल केंद्र सरकाघाट को सूचित करने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। दमकल विभाग के जवानों ने चौकी प्रभारी विक्रांत तथा स्थानीय लोगों के साथ मिल कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पशुशाला में रखा पशुचारा और अन्य सामान समेत ऊपरी मंजिल पूरी तरह जल गई। पटवारी रमेश कुमार ने बताया कि घटना से दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें