फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रड़ू गांव तक भेजी जाए रसोई गैस सिलिंडर की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज की अध्यक्षता में रड़ू गांव में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में पपलोग से रड़ू तक निकाली गई सड़क को परसदा (एनएच 03) तक मिलाने का ग्रामीणों ने आग्रह किया। सड़क सुविधा न होने से लोगों को धर्मपुर तथा चोलथरा जाने के लिए वाया सरकाघाट अतिरिक्त पैसे खर्च कर जाना पड़ता है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के वितरण के लिए पपलोग और परसदा से आगे रड़ू गांव तक गाड़ी भेजने की मांग की है।
स्थानीय निवासी रूप लाल ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग ने उनकी पशुशाला पर मलबा गिरा दिया, इससे पशुशाला और घर दोनों क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

पुण्य देवी पत्नी देवराज ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान उनके घर की तरफ जो रास्ता था उसे तोड़ दिया गया है। उन्होंने रास्ते को बनाने की गुहार लगाई हैं। पपलोग के पास ही रड़ू गांव को जोड़ने वाले पैदल पुल पर रेलिंग नहीं लगाई है तथा पिलर भी नीचे की तरफ धंस रहा है। पुल पर रेलिंग लगाने की मांग की है। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश सचिव एनसी भारद्वाज, खंड सरकाघाट के महासचिव रणजीत सिंह, रूप लाल, नथु राम, अजीत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें