फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंधड़ से उड़ी टिन की चादर, चपेट में आकर बुजुर्ग महिला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के लांगणा गांव में अंधड़ से रविवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

दूध लेने जा रही थी बुजुर्ग महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जोगिंद्रनगर उपमंडल की लांगणा पंचायत के लांगणा गांव में रविवार सुबह अंधड़ से हादसा हो गया। दूध लेने जा रही एक बुजुर्ग महिला उड़ती हुई टिन की चादर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के बीच अचानक एक टिन की चादर उड़कर महिला पर गिर गई, जिससे वह संतुलन खोकर गिर पड़ी। टिन से उसके चेहरे पर गहरे जख्म आ गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय युवक एवं भारतीय सेना में कार्यरत श्रवण कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत धर्मपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सरकाघाट रेफर कर दिया। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। घायल महिला की पहचान मढ़ी देवी पत्नी मंगसरू राम, निवासी लांगणा के रूप में हुई है। महिला की टांग में भी चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें