मंडी। विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल की ओर से रविवार को हिमाचल धाम आश्रम गागल में परमपूज्य गुरुदेव सुधांशु महाराज के आह्वान पर सत्संग का आयोजन किया गया।
दिव्या सैनी ने तुम मेरे जीवन के धन हो... भजन की मनमोहक प्रस्तुति पेश की। इसके पश्चात दलीप सैनी ने गुरु मेरी पूजा गुरु मेरी वंदना, बोलो बोलो हरि कब आओगे, मूर्ख बंदे क्या है रे जंग में तेरा... भजन प्रस्तुत कर गुरु भक्ति से मंत्रमुग्ध किया।
इसके पश्चात रचना गुप्ता ने मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा, दुर्गा दास ने बंसी वाले बतला तेरा कहां ठिकाना है, सुरेश गुप्ता ने ऐ मेरे सतगुरु प्रणाम बार-बार भजनों को प्रस्तुत किया। सत्संग के संचालक प्रवीण कपिला ने सत्संग के महत्व और सत्संग से क्या फल मिलता है, के विषय पर प्रकाश डाला। सत्संग के पश्चात ध्यान योग गुरु डाॅ. अर्चिका दीदी ने वचन सुनाए। भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया गया। संवाद