फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सकरोहा के चतरोर में घर से लाखों के आभूषण ले उड़ा शातिर, भांजे पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। बल्ह विस क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। गागल पंचायत के बाद अब ग्राम पंचायत सकरोहा के चतरोर गांव में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक घर से शातिर लाखों रुपये के आभूषण चुराकर भाग गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर शातिर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में मस्त राम निवासी चतरोर ने बताया कि वह बीते शनिवार को कार्य के चलते घर से बाहर था। पत्नी मायके गई थी। बेटा नौकरी करता है।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे के करीब जब पत्नी घर पहुंची तो घर के अंदर अलमारी खुली देखकर उसने शोर मचाया। सूचना पर परिजन माैके पर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस चौकी गागल ने छानबीन शुरू कर दी है। मस्त राम ने अपने भांजे अनिल उर्फ बिलू निवासी सुका रियूर पर आरोप लगाया कि वह दो दिन से घर में मेहमान बनकर आया था।
तीसरे दिन घर से चला गया और दोपहर को उसे मेरे छोटे भाई ने घर के आसपास देखा था। चोरी के बाद वह गायब है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। शातिर ने कपड़ों में छुपाकर रखी चाबी ढूंढ कर घर की अलमारी से सोने का चाक, टीक, मंगलसूत्र, नथ, झुमके, दो सोने की अंगूठियां और नाक की तिली पर हाथ साफ कर दिया। चुराए गए आभूषणों की कीमत लाखों में आंकी गई है। डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। फाेरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


बह गांव में भी दिनदहाड़े हुई थी चोरी
इससे पहले पंचायत गोड़ा गागल के बह गांव में शातिरों ने दिनदहाड़े चमन लाल के घर से सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। शातिर घर की छत पर बनी गुमटी के माध्यम से अंदर दाखिल हुए थे। चुराए गए आभूषणों की कीमत 2.80 लाख रुपये आंकी गई है। शातिर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


.....
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-दिनेश कुमार, डीएसपी, हेडक्वार्टर मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें