धर्मपुर (मंडी)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में शुक्रवार को रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. मनबीर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं ट्रैफिक नियमों का पालन करें और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद गूगल फॉर्म के माध्यम से एक ऑनलाइन क्विज़ करवाई गई। इसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने बाजार तक जाने वाली सड़क सुरक्षा रैली को प्रस्थान कराया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रो. रमेश चंद शर्मा, प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. विजय कुमार, प्रो. शैली ठाकुर, प्रो. ओम प्रकाश, प्रो. पूजा भारद्वाज, प्रो. अभिषेक शर्मा, प्रो. शीतल भोपाल व डॉ. मोहर सिंह उपस्थित रहे। संवाद