फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएससीए की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Sat, 01 Nov 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में शुक्रवार को सीएससीए की नवगठित कार्यकारिणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. संजीव कुमार रहे।
विज्ञापन

नवगठित कार्यकारिणी में पल्लवी को प्रधान, शबनम को उपप्रधान, साक्षी को सचिव और दीक्षा को उप-सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त कशिश, कृष, श्रेया पराशर, अंशिका, मुस्कान और सारिका को कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। वहीं कोमल, साहिल, साक्षी, शुभम, फरहान, कोमल, रोहित और प्रिया को मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
शपथ ग्रहण के बाद आयोजित बैठक के दौरान डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन महाविद्यालय और विद्यार्थियों के बीच संवाद का सेतु होता है। इसके अलावा महाविद्यालय में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यार्थियों को एकता की शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें