नेरचौक (मंडी)। स्थानीय बाजार में सोमवार को एक व्यक्ति निजी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी पहचान परमदेव (51) पुत्र तेजराम निवासी सम्मलोन डाकघर खखरायण के रूप में हुई है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। हादसा सोमवार दोपहर एक बजे के करीब हुआ।
जानकारी के अनुसार परमदेव पानी पीकर आ रहा था तभी एक निजी बस के टायर की चपेट में आ गया। परमदेव की टांग गाड़ी के नीचे आ गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उन्हें जरूरी उपचार दिया गया। बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बल्ह थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि प्राइवेट बस की चपेट में आने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद