फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए शीघ्र बनाई जाए स्थायी नीति : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पड्डल स्टेडियम मंडी में रविवार को आउटसोर्स कर्मचारी संगठन की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संगठन के मुख्य सलाहकार कमलेश कुमार ने की। इस दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य और उनके लिए स्थायी व नियमित नीति बनाने बारे विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से यदोपति चौहान को संगठन का जिला अध्यक्ष चुना गया। जबकि कमलेश कुमार को मुख्य सलाहकार, दलवीर उपाध्यक्ष और विजय को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स नीति को लेकर बेहद सकारात्मक है लेकिन जब तक इस वर्ग के लिए स्थायी नीति मिल नहीं जाती, तब तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान निर्णय लिया कि अपनी मांगों को लेकर शीघ्र ही संगठन सरकार से अपना पक्ष रखेगा। बैठक में मंडी जिले के विभिन्न विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें