फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सामान उतारते समय पीछे हटी जीप, चपेट में आई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बल्ह उपमंडल के चलहर गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जीप से सामान उतारते समय वाहन के अचानक पीछे की ओर चलने से महिला उसकी चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान नागेश्वरु पत्नी दिवंगत गोकुल निवासी गांव चलहर तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। घटना पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे हुई। उस समय घर के समीप खड़ी जीप से सामान उतारा जा रहा था। इसी दौरान जीप अचानक पीछे की ओर चल पड़ी और नागेश्वरु चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल रिवालसर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें