फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी-जालंधर वाया कोटली मार्ग पर कीचड़ में धंसा डंपर

विज्ञापन
मंडी-जालंधर वाया कोटली उच्च मार्ग पर कीचड़ में धंसा वालवाहक डंपर। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। मंडी-जालंधर-कोटली राष्ट्रीय उच्च मार्ग 003 की हालत खराब होने से अब वाहन फंसना शुरू हो गए हैं। सोमवार को निर्माता कंपनी का बड़ा डंपर कीचड़ में धंस गया। शाम तक कंपनी के अधिकारियों को डंपर को निकालने की जहमत नहीं उठाई। डंपर रविवार रात कंपनी का सामान ले जा रहा था जोकि कसाण पंचायत के पास दलदल वाली सड़क पर फंस गया।
विज्ञापन

इससे दिनभर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से शाम तक कंपनी की ओर से इस डंपर को नहीं हटाया गया। गावर कंपनी के परियोजना प्रबंधक मनप्रीत बाजवा ने बताया कि बरसात की वजह से इस जगह पर काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। जल्द हाईवे को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इस बारे एसडीएम कोटली असीम सूद ने कहा कि कंपनी को सड़क से डंपर को हटाने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें