फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अड्डे पर 20 मिनट से ज्यादा बस खड़ी करने पर कटेगा 500 रुपये का चालान

Wed, 17 Jul 2024 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी बस स्टैड पर बस टाइमिंग को लेकर निजि बस ड्राइवर को समझाते हैड काॅस्टेवल   संवाद
विज्ञापन
मंडी। मंडी के अंतर राज्यीय बस अड्डे परिसर में बसों की पार्किंग बंद कर दी गई है। अब रूट पर जाने के तय समय से 20 मिनट पहले ही बसों को अड्डे में प्रवेश मिलेगा। इससे पहले कोई भी बस अड्डे में प्रवेश नहीं कर सकेगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने अड्डे परिसर के साथ ही आसपास यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

पहले लोकल रूट पर चलने वाली बसें तय समय से पहले ही बस अड्डे पर पहुंच जाती थीं और घंटों तक यहां रुकी रहती थी। इसके कारण बस अड्डे पर जाम लगा रहता था। यहां आने वाले यात्रियों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। अब अगर कोई चालक 20 मिनट से ज्यादा बस अंदर खड़ी करता है तो 500 रुपये का चालान होगा।
बता दें कि अड्डा परिसर छोटा और बसों की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां जाम की स्थिति बन रही थी। इसका संदिग्ध लोग भी फायदा उठा रहे थे। कुछ यात्रियों के साथ छीना-झपटी की वारदातें भी सामने आई हैं और सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण संदिग्धों तक पहुंचना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में अब पुलिस जवानों की ओर से संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बस अड्डे के अंदर और बाहर जाम की स्थिति बन रही थी। इसके देखते हुए ऐसी व्यवस्था की गई है। अब बसों की पार्किंग बंद कर उन्हें तय समय से 20 मिनट पहले ही अड्डे में प्रवेश मिलेगा। 20 मिनट से ज्यादा समय तक अड्डे में बस खड़ी रही तो 500 रुपये का चालान किया जाएगा। बस अड्डे पर संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। यात्री भी बस अड्डे पर अपना सामान छोड़कर इधर-उधर न जाएं।
विज्ञापन

-सागर चंद्र, एएसपी, मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें