टिहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तनिहार के टिकर गांव स्थित जालपा माता मंदिर के समीप गुफा निर्माण
- फोटो : घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
टिहरा (मंडी)। ग्राम पंचायत तनिहार की जनता के सहयोग से टिक्कर गांव स्थित जालपा माता मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर एक गुफा का निर्माण किया जा रहा है।
इसमें 8 फुट ऊंची माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ग्राम पंचायत तनिहार के उपप्रधान पवन स्टालिन ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग और माता जालपा मंदिर के उत्थान के लिए यह कार्य करवाया जा रहा है।
इस पुण्य कार्य में आम जनता अपनी क्षमता, आस्था, निष्ठा और विश्वास को लेकर पंचायत का सहयोग कर रही है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि इस भव्य गुफा के निर्माण के लिए पंचायत का मार्गदर्शन सहित योगदान देकर सहयोग करें। संवाद