सुंदरनगर (मंडी)। थाना सुंदरनगर के तहत मलिंडी हराबाग स्थित एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में शनिवार रात तेज रफ्तार कैंटर ने खड़ी चार गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
शिकायतकर्ता ललित भारद्वाज निवासी मलिंडी हराबाग ने पुलिस को बताया कि कैंटर ने पार्किंग में खड़े चार वाहनों को टक्कर मारी। हादसे के बाद चालक अभिषेक कुमार कैंटर लेकर आगे निकल गया। स्थानीय लोगों ने करीब 500 मीटर दूर कैंटर को रोककर चालक को वापस मौके पर बुलाया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद