फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंगल में चली गोली, छर्रे लगने से घायल युवक पीजीआई रेफर

Fri, 08 Aug 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक/रिवालसर (मंडी)। रिवालसर क्षेत्र के कोठी गैहरी के तीन दोस्त कूप गलू जंगल के पास बुधवार रात मौजमस्ती करने गए, लेकिन अचानक चली गोली के बाद छर्रे लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। अज्ञात शिकारी की ओर से गोली चलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोठी गैहरी के योगराज, धर्मपाल और कमल बुधवार शाम को जंगल में गए। यहां रात करीब 8:00 बजे कमल शौचालय करने के लिए गया। इस बीच अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। दोनों दोस्त योगराज और धर्मपाल कुछ समझ पाए, तब तक इनका दोस्त कमल लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में दोनों ने कमल को रिवालसर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस घायल के दोस्तों के बयान दर्ज नहीं कर पाई है, क्योंकि दोनों घायल के साथ ही हैं। उधर, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि जंगल गए युवकों के पास हथियार समेत अन्य चीजों को लेकर भी जांच-पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। घटना कैसे हुई, इस बारे में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें