फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिटी में आज

Fri, 08 Aug 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण - नगर निगम के सन्यारड़ वार्ड में सुबह 11:00 बजे निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा अन्य पार्षदों के साथ खतरे की जद में आए घरों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

प्रवेश - वल्लभ महाविद्यालय मंडी में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को एनसीसी की आर्मी विंग में शामिल करने के लिए सुबह 9:00 बजे कॉलेज में प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ड्राइविंग टेस्ट - छोटा पड्डल मंडी में बैडमिंटन कोर्ट के सामने वाली सड़क पर सुबह 10:30 बजे से ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
पासिंग व टेस्ट - पधर उपमंडल के वाहन चालकों के लिए हरड़गलू मैदान में सुबह 10:30 बजे वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा।




अभियान समापन - एनटीपीसी कोल डैम में बालिका सशक्तीकरण अभियान 2025 कार्यक्रम का समापन सुबह 11:00 बजे होगा। कार्यक्रम में विद्युत उत्पादन प्रमुख सुभाष ठाकुर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


-


काम की बात
बिजली बंद- खलियार-पुरानी मंडी एचटी लाइन के मरम्मत कार्य के चलते प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जवाहर नगर, खलियार, छिपणु, पुरानी मंडी, टिंबर डिपो, ढांगसीधार, पुलिस कॉलोनी, डीएवी स्कूल, बाड़ी, बनाणु, लोअर बिजणी, मट्ट सहित आसपास लगते क्षेत्राें में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
-

गैस वितरण - जोगिंद्रनगर उपमंडल के अपरोच रोड, कूपड़, शानन, हरनाला, हार, आरठी, निचला गरोडू सामुदायिक भवन, छपरोट, शानन में रसोई गैस (एलपीजी) का वितरण किया जाएगा।


ओपीडी- क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र नेगी और डॉ. विशाल ओपीडी में सेवारत रहेंगे।
-नागरिक अस्पताल सरकाघाट में सुबह मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. सुरेंद्र कुमार, एसएमओ संजीव कुमार, मनोचिकित्सक महेंद्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी भुवनेश पंत ओपीडी में सेवाएं देंगे।
-नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चमन, नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. अर्पित जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षित पुरी, डॉ. आलोक ओपीडी में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

-नागरिक अस्पताल धर्मपुर की ओपीडी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. आशीष, चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. दीक्षा, डाॅ. नेहा, डाॅ. वर्तिका सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें