झलवाण निवासी व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन लेकर आए थे अस्पताल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के दौरान 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झलवाण गांव निवासी 60 वर्षीय सोहन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उनकी मौत अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में हो गई।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने चिकित्सकों से शव का पोस्टमार्टम करवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।