फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर निगम के 42 उम्मीदवारों की जीत-हार पर कल लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज में सुबह नौ बजे से शुरू होगी मतगणना
विज्ञापन

17 मई से ईवीएम में कैद जनादेश खुलेगा
13 टेबल पर 13 टीमें देंगी सेवाएं, कुल 145 कर्मी और 50 पुलिस जवान रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के 14 वार्डों के 42 उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 17 मई को मतदाताओं ने जिन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया था, उसका जनादेश शनिवार 31 मई को ईवीएम से बाहर आएगा। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके साथ ही शहर की राजनीति की नई तस्वीर भी सामने आने लगेगी। पार्टी चिह्न पर हुए चुनाव के चलते परिणाम दोनों प्रमुख दलों और नेताओं की साख से भी जुड़े हुए हैं।



मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतों की गिनती के लिए 13 टेबल लगाए गए हैं और प्रत्येक टेबल पर एक टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा रिजर्व टीमें भी तैयार रखी गई हैं, ताकि किसी भी स्थिति में मतगणना प्रक्रिया प्रभावित न हो। पूरी व्यवस्था संभालने के लिए 145 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन




मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वल्लभ कॉलेज परिसर में 50 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।



प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए हर राउंड के बाद परिणामों और रुझानों की जानकारी स्पीकर के माध्यम से देने की व्यवस्था की है। इससे उम्मीदवारों, उनके समर्थकों और आम लोगों को लगातार अपडेट मिलते रहेंगे।
विज्ञापन




मतदान के बाद से ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की नजरें नतीजों पर टिकी हुई हैं। अब शनिवार को ईवीएम खुलते ही यह साफ हो जाएगा कि मतदाताओं ने किस पर भरोसा जताया है और नगर निगम मंडी के नए पार्षद कौन होंगे। शहर में नतीजों को लेकर उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।



उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मतगणना के लिए रिहर्सल पूरी कर ली गई है और सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें