फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के ट्रक और टैंकर की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनाला के पास आईटीबीपी के ट्रक और एक टैंकर में टक्कर से दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आईटीबीपी के जवान को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईटीबीपी का ट्रक बवेली से शिवपुरी जा रहा था, जबकि टैंकर अंबाला से मौहल की तरफ आ रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इसमें आईटीबीपी का एक जवान देवधर संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि टैंकर चालक हरशरण सिंह निवासी अंबाला भी घायल हुआ है। उसका जिला अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पुलिस थाना प्रभारी औट अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें