फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फंदा लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के टारना मार्ग पर स्थित एक घर में युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मृतका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि छात्रा मानसिक तौर पर परेशान थी और उसका आईजीएमसी शिमला में इलाज चल रहा था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय छात्रा शनिवार को घर में ही थी। परिवार के अन्य लोग भी दूसरे कमरों में थे। इस दौरान छात्रा ने वेंटिलेटर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केसी राणा व पुलिस टीम ने घटना स्थल में मुआयना किया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। घटना से छात्रा के परिजन सकते में हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केसी राणा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें